फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर और सैफ अली खान के दूसरे बेटे का क्या है नाम? अभिनेता ने पहली बार दिया जवाब

Fri, 26 Feb 2021 12:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान और बच्चे के साथ करीना कपूर - फोटो : instagram/therealkareenakapoor
करीना कपूर ने हाल ही में दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उनके घर पर सितारों का आना-जाना लगा हुआ है जो बच्चे को देखने पहुंच रहे हैं। वहीं प्रशंसकों के बीच इसकी उत्सुकता है कि सैफ और करीना ने अपने दूसरे बच्चे का नाम क्या रखा है। तैमूर के नाम के बाद जिस तरह का विवाद हुआ था उसकी वजह से भी यह उत्सुकता देखी जा रही है। बच्चे के जन्म के बाद सैफ अली खान ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
गाड़ी में सैफ और तैमूर - फोटो : instagram/viralbhayani
रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान ने यह कंफर्म किया है कि बच्चे का नाम अभी तक नहीं रखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि करीना की तबीयत बिल्कुल ठीक है और बच्चा भी स्वस्थ है। अपने छोटे भाई को देखकर तैमूर की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
सोहा अली खान, कुणाल खेमु, करिश्मा कपूर - फोटो : instagram/viralbhayani
बीते दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर से मिलने सोहा अली खान, कुणाल खेमू, करिश्मा कपूर सहित अन्य करीबी और दोस्त उनके घर पहुंचे थे। हालांकि अभी तक शर्मिला टैगोर ने अपने पोते को नहीं देखा है। परिवार से जुड़े करीबी के मुताबिक कोविड 19 के चलते शर्मिला को दिल्ली से मुंबई आने की सलाह नहीं दी गई। बता दें कि शर्मिला दिल्ली में ही रहती हैं।

4 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
फिलहाल बच्चे के जन्म के बाद सैफ अली खान ने काम से छुट्टी ले रखी है। वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कुछ समय बाद करेंगे। वह अपना पूरा वक्त परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। सैफ अली खान निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग करेंगे। इसमें उनके साथ बाहुबली फेम प्रभास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
बच्चे के नाम से पहले करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर के नाम पर सोशल मीडिया पर जिस तरह उन्हें ट्रोल किया जाने लगा उससे वह डर गई थीं। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। पहले बच्चे के नाम के वक्त सैफ ने करीना को फैज नाम भी सुझाया था लेकिन करीना ने तैमूर नाम रखने का फैसला किया। तैमूर का अर्थ है फौलाद जैसा लड़ने वाला। करीना चाहती हैं कि उनका बेटा भी असल जिंदगी में ऐसा हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें