फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ को देने पड़े थे इतने करोड़ रुपए, आधी रकम तो किस्तों में चुकानी पड़ी

Fri, 16 Aug 2019 05:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Saif And Amrita - फोटो : social media
सैफ अली खान आज अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था। सैफ ने 1993 में फिल्म परम्परा से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। सैफ ने 1991 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों 2004 में अलग हो गए थे। लेकिन दोनों किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सैफ जहां अपनी आने वाली फिल्मों के लेकर चर्चा में रहते हैं वहीं अमृता अपनी बेटी सारा अली खान को लेकर। सैफ की पहली पत्नी अमृता उनसे उम्र में करीब 12 साल बढ़ी थीं लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि अमृता ने मुझसे  5 करोड़ रुपए देने को कहा था लेकिन उस वक्त मेरी स्थिति ऐसी नहीं थी कि पूरे पैसे दे पाऊं। 
विज्ञापन

2 of 8
saif ali khan, amrita singh, soha ali khan - फोटो : social media
सैफ और अमृता सिंह की पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। उस समय अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। 'बेखुदी' फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि 'बेखुदी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। सैफ 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे लिहाजा इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता और सैफ की पहली मुलाकात हुई। 
विज्ञापन

3 of 8
amrita saif
इस फोटोशूट के दौरान सैफ अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ को ऐसा करते हुए अमृता ने नोटिस कर लिया था। यह वाकया दोनों की पहली नजर का प्यार तो नहीं था लेकिन वजह से दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित जरूर हो गए थे। इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह जरूर बन गई थी। सैफ अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता सिंह को फोन तक कर दिया था।

4 of 8
amrita saif
सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा। यह सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता ने सैफ को बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा। अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले गए। जिस वक्त सैफ अमृता के घर आए थे तब अमृता ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। अमृता को ऐसे देखकर सैफ उनकी तरफ और आकर्षित हो गए। हालांकि सैफ को यह भी लगा कि मेरे घर आने पर अमृता ने न तो मेकअप किया और न ही तैयार हुईं।
विज्ञापन

5 of 8
सैफ अमृता - फोटो : सोशल मीडिया
 इसके बाद सैफ और अमृता ने अपने जिंदगी से जुड़ी हर चीज एक दूसरे को बताई। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को Kiss भी किया। इसके बाद सैफ और अमृता को अहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करने लगे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
saif ali khan and amrita singh
इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। सैफ से अमृता उम्र में 12 साल बड़ी थीं हालांकि इन दोनों के रिश्ते के बीच कभी भी उम्र की दीवार नहीं आई। शादी का फैसला अमृता सिंह के लिए भी काफी बड़ा था क्योंकि वह स्टार थीं जबकि सैफ इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
सैफ अली खान अमृता सिंह
इन दोनों की लाइफ बहुत ही अच्छे से चल रही थी। उसी बीच अपने विदेशी ट्रिप के दौरान सैफ की जिंदगी में इटेलियन मॉडल रोजा आ गयीं और यही वजह दोनों तलाक का कारण बनी, क्योंकि सैफ रोजा के साथ मुंबई में रहने लगे। अमृता और सैफ के बीच दूरियां बढ़ने लगीं जिसके बाद अमृता से ये सब बर्दाश्त नहीं हो पाया और उन्होंने 2004 में सैफ से तलाक ले लिया। हालांकि रोजा से भी सैफ का रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

8 of 8
Saif Ali Khan
सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था, "अमृता ने तलाक के बदले मुझसे 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। अमृता को 2.5 करोड़ रुपए दिए थे। बाकी बची हुई रकम मैं अमृता को थोड़ा-थोड़ा करके दे रहा हूं। इसके अलावा मैं अमृता को हर महीने तब तक 1 लाख रुपए देता रहूंगा जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें