फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी ट्रोलर ने अदनान सामी से पूछा कश्मीर पर सवाल, सिंगर ने कहा- उसमें अपनी नाक मत घुसाओ

Fri, 16 Aug 2019 03:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
adnan sami to pakistan fan
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं। वो भारतीयों को ट्रोल करने की पूरी कोशिश करने में लगे हुए हैं लेकिन उन्हें हर बार ऐसा जवाब मिल रहा है कि मुंह की खानी पड़ रही है। कुछ ऐसा ही हुआ मशहूर सिंगर अदनान सामी के साथ, जब उन्हें कुछ पाकिस्तानी ट्रोल करने लगे।
विज्ञापन

2 of 6
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
अदनान सामी ब्रिटेन में पैदा हुए और पहले कनाडा की नागरिकता रखते थे। वे पाकिस्तानी मूल के हैं। उन्हें 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी। 15 अगस्त को अदनान का जन्मदिन होता है, इसलिए कुछ पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने इसका फायदा उठाकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
adnan sami to pakistan fan
एक पाकिस्तानी ट्रोलर ने अदनान से कश्मीर पर बोलने के लिए कहा। ट्रोलर ने ट्वीट किया- 'अदनान सामी अगर हिम्मत है तो कश्मीर मुद्दे पर मैसेज करें और फिर देखे तेरा ये इंडिया तेरा क्या हाल करता है।' 

4 of 6
adnan sami
अदनान सामी ने इस सवाल पर पाकिस्तानी ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया। अदनान ने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'जरूर.. कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। जो चीजें तुम्हारी नहीं हैं, उनमें अपनी नाक घुसाना बंद करो।'

विज्ञापन

5 of 6
adnan sami
इसके अलावा ट्विटर पर एक और पाकिस्तानी ट्रोलर ने सामी से पूछा कि उनके पिता कहां पैदा हुए और कहां मरे। इसके जवाब में सामी ने कहा- 'मेरे पिता 1942 में भारत में पैदा हुए, 2009 में भारत में ही मरे। आगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंडीगढ़ में अदनान सामी की म्यूजिकल नाइट
अदनान 35 से ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेते हैं और संगीत की दुनिया में जाना माना नाम बन गए हैं। उनका पहला सिंगल "रन फॉर द लाइफ", अंग्रेजी में 1986 में रिलीज हुआ जो यूनिसेफ के लिए रिकॉर्ड किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें