सैफ अली खान ने हमले के बाद अपना पहला इंटरव्यू दिया है। उन्होंने हमले के बाद बताया कि करीना कपूर खान और उनके बच्चे तैमूर और जेह इस हमले के बाद बहुत घबरा गए थे।
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान करीना और अपने बच्चों जेह-तैमूर संग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने खुद पर हुए हमले को लेकर कई खुलासे किए हैं। हमले के बाद दिए पहले इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि करीना कपूर खान और बच्चे बुरी तरह घबरा गए थे। इस हमले के बाद तैमूर अली खान और जेह अली खान ने अपने पापा से कुछ सवाल किए थे।
विज्ञापन
2 of 6
करीना कपूर-सैफ अली खान, तैमूर, जेह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan
तैमूर ने किया ये सवाल
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि उनका बड़ा बेटा तैमूर अली खान इस हमले से बहुत डर गया था। तैमूर ने हमले के बाद सैफ से पूछा कि क्या आप मर जाएंगे? इस पर सैफ ने कहा कि नहीं। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल में ऑटो रिक्शा से पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
मदद मांग रही थीं करीना
सैफ ने कहा कि सारा अली खान और इब्राहिम अली खान बहुत ही भावुक हैं, वे सैफ के साथ इस कठिन समय पर साथ रहे। सैफ ने कहा कि करीना कपूर खान इस दौरान लोगों से मदद की गुहार लगा रही थीं, लेकिन कोई भी उस समय जगा हुआ नहीं था। हमने एक दूसरे को देखा और मैंने करीना से कहा कि मैं ठीक हूं, मुझे कुछ नहीं होगा।
4 of 6
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
जेह ने दी प्लास्टिक की तलवार
सैफ ने बताया कि उनके छोटे बेटे जेह ने एक प्लास्टिक की तलवार उन्हें दी और कहा कि अगली बार जब कभी चोर आए तो आप इसे अपने बिस्तर के पास रखना। जेह आज भी कहता है, गीता ने अब्बा को बचाया और अब्बा ने मुझे बचाया।
विज्ञापन
5 of 6
सैफ अली खान के घर की तस्वीरें
- फोटो : instagram
डिनर पर गईं थीं करीना
सैफ ने बताया, "करीना डिनर के लिए बाहर गई थीं और मुझे सुबह कुछ काम था, इसलिए मैं घर पर ही रहा। वह वापस आईं, हमने बातचीत की और सोने चले गए। थोड़ी देर बाद, घरेलू सहायिका दौड़ के अंदर आई और कहा - 'कोई घुसपैठिया है। जेह के कमरे में एक आदमी चाकू लेकर पैसे मांग रहा है।"
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर और जेह
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
जेह के कमरे में था हमलावर
उन्होंने बताया कि वह आदमी जेह के बिस्तर पर दो डंडे पकड़े हुए था, उसके बाद हेक्सा ब्लेड थी। उसने दोनों हाथों में चाकू लिए थे और मुंह पर मास्क पहना था। इस दौरान हमारी हाथापाई हुई और मैं पीछे मुड़ा तो उसने मेरी कमर पर चाकू घोंप दिया।