हिंदी सिनेमा की दुनिया दिनोंदिन दिलचस्प होती जा रही है। जैसे जैसे मसाला फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो रही हैं, निर्माताओं के बीच अच्छे लेखकों की तलाश बढ़ने लगी है। और, अच्छे कलाकारों को मुंबई में तलाश रहती है एक ऐसे अड्डे की जहां बैठकर वह दूसरे विचारशील लोगों से बातें कर सकें, उनसे कुछ सीख सकें या फिर अपने हुनर के बारे में दूसरों को बता सकें। कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, मौनी रॉय और सनी लियोन के रेस्तरां कारोबार के बारे में आपने खूब पढ़ा होगा, लेकिन क्या आप किसी ऐसे रेस्तरां के बारे में जानते हैं, जहां पेट पूजा के साथ साथ सरस्वती पूजा भी होती हो? जी हां, मुंबई में एक ऐसे ही रेस्तरां की इन दिनों खूब चर्चा है जहां तकरीबन हर सप्ताहांत कोई न कोई ऐसा आयोजन होता दिखता है जिसमें ग्लैमर के साथ साथ ज्ञान का तड़का भी होता है।