मुंबई स्थित अपने घर में हुए हमले में घायल हुए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दो से तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। लीलावती अस्पताल में सैफ की आपातकालीन सर्जरी की गई थी। अभिनेता को 16 जनवरी, 2025 को उनके बांद्रा स्थित आवास पर हमले के दौरान गर्दन और रीढ़ के पास कई जगह चाकू के वार किए गए थे। इन चोटों के बावजूद सैफ की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। हालांकि, डॉक्टर्स ने यह भी खुलासा किया है कि सर्जरी के बाद सैफ ने उनसे दो सवाल किए थे।