फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीला लहंगा पहन सैफ की शादी में पहुंची थीं बेटी सारा, इस वजह सेे वायरल हो रही 6 साल पुरानी तस्वीर

Sat, 01 Jun 2019 12:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan, kareena kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। पटौदी खानदान की ये 6 साल पुरानी तस्वीर अचानक ही चर्चा में आ गई, जो कि सैफ अली खान और करीना की शादी के वक्त की है।
विज्ञापन

2 of 5
saif ali khan with family - फोटो : social media
दरअसल, हाल ही मेें सोहा अली खान ने पूरे परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सोहा के साथ उनकी मां शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, करीना कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम खान और तैमूर अली खान नजर आए। तस्वीर शेयर करते हुए सारा ने लिखा- 'जैसे पेड़ की शाखाएं।'
विज्ञापन

3 of 5
saif ali khan, kareena kapoor - फोटो : social media
सोहा अली खान की इस तस्वीर के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर पटौदी खानदान की तस्वीर शेयर करनी शुरू कर दी। वायरल हो रही ये तस्वीर 16 अक्टूबर 2012 की। इस तस्वीर में सबका ध्यान खींचा पीले कलर का लहंगा पहने सारा अली खान ने। तस्वीर में सैफ अली खान की बहन सबा अली खान भी नजर आ रही हैं जो सारा के पास खड़ी हैं।

4 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : social media
इससे पहले कॉफी विद करण 6 में जब सारा अली खान से सैफ और करीना की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं शुरू से क्लियर थी कि जो भी मेरे पिता को खुश रखे उससे मैं खुश हूं। जो भी उनसे प्यार करे, मैं भी प्यार करूंगी। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कौन है। आखिर ये मेरे पिता के बारे में है। करीना के साथ मेरी अच्छी दोस्ती है और यह मेरी मां की वजह से हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : social media
सारा आगे कहती हैं कि 'मेरी मां ने मुझे सिखाया कि ये सब सामान्य है। मेरी मां ने ही मुझे मेरे पिता और करीना की शादी के लिए तैयार करवाया था। जब आपकी मां आपसे कहती हैं कि ये ईयरिंग्स मत पहनो, दूसरी चांदबाली पहनो... इसका मतलब है कि आपके घर में ऐसा माहौल है कि उससे आप कंफर्टेबल हो जाते हैं।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें