फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019 की ओपनिंग सेरेमनी में जीत से चूका भारत तो मलाला ने ऐसे उड़ाया मजाक

Sat, 01 Jun 2019 08:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar, Malala Yousafzai - फोटो : social media
ICC Cricket World Cup 2019 की शुरुआत हो चुकी है। 10 देशों की टीमें मुकाबले में पूरी ताकत लगा रही हैं। 5 जून को भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका की टीम से पहला मैच खेलेगी। बॉलीवुड भी वर्ल्ड कप को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ रहा है। इधर रणवीर सिंह भी बाकी कलाकारों के साथ अपनी फिल्म '83' की शूटिंग के लिए इंग्लैंड पहुंच गए हैं। हाल ही में बकिंघम पैलेस के पास लंदन मॉल में विश्व कप का उद्घाटन समारोह हुआ था। इस समारोह में पाकिस्तान की नागरिक और नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई ने भारत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो शायद लोगों को रास न आए।
विज्ञापन

2 of 5
Anil Kumble, Farhan Akhtar - फोटो : social media
विश्व कप के उद्घाटन समारोह में हुए टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी देशों के दो-दो प्रतिनिधि पहुंचे थे। भारत की ओर से पूर्व गेंदबाज और कोच अनिल कुंबले और एक्टर फरहान अख्तर पहुंचे थे। वहीं पाकिस्तान की तरफ से क्रिकेटर अजहर अली और नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

3 of 5
Malala Yousafzai - फोटो : social media
इस दौरान सभी प्रतिनिधियों के बीच 60 सेकंड चैलेंज गेम खेला गया। इसमें हर एक टीम के दोनों प्रतिनिधियों को बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने थे। इस चैलेंज में जहां भारतीय टीम 19 रन बनाकर सबसे नीचे रही। वहीं इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। पाकिस्तान ने 38 रन बनाए और उसने 7वां स्थान हासिल किया।

4 of 5
malala yousafzai
गेम समाप्त होने के बाद मलाला युसूफजई ने भारत पर चुटकी ली। उनसे जब टीमों के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमने (पाकिस्तान) ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। यह खराब नहीं था। हम सातवें स्थान पर रहे। कम से कम भारत की तरह सबसे पीछे तो नहीं रहे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
बता दें क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान कभी भी भारत को हरा नहीं पाया है। भारत ने दोनों के बीच खेले गए सभी छह मुकाबले जीते हैं। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के मैच को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों टीमें 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में आमने-सामने होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें