फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पहली बार साथ दिखे सैफ अली खान और करीना कपूर, हाउस पार्टी में पहुंचे ये सितारे

Thu, 04 Mar 2021 10:03 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ-करीना की हाउस पार्टी - फोटो : instagram/therealkarismakapoor
सैफ अली खान और करीना कपूर ने बीते महीने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया जिसके बाद बुधवार को उनके करीबी दोस्त उनके घर पहुंचे। करीना कपूर की बहन करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की है। तस्वीर में कई सितारे नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : Instagram
दूसरे बच्चे के जन्म के बाद यह पहली बार है जब करीना कपूर और सैफ अली खान साथ में दिखे हैं। करीना ने इस दौरान ऑलिव ग्रीन कलर की शर्ट पहनी है। वहीं सैफ अली खान कैजुअल लुक में हैं और सफेद कुर्ता पैजामा में नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना के घर लगातार उनके करीबियों का आना जाना लगा हुआ। साझा की गई तस्वीर में मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला और मनीष मल्होत्रा भी हैं। करिश्मा ने कैप्शन में लिखा- 'प्यारी सी शाम।'
 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : वीरल भयानी
बुधवार को ही करण जौहर और मनीष मल्होत्रा साथ में सैफ-करीना के घर के बाहर स्पॉट हुए। करीना के बच्चे के लिए करण एक बड़ा सा गिफ्ट ले जाते हुए देखे गए। हालांकि देर रात चली इस हाउस पार्टी में करण जौहर नजर नहीं आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
बता दें कि 21 फरवरी को करीना कपूर ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। अभी तक सैफ-करीना ने दूसरे बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है। तैमूर के नाम को लेकर जिस तरह का विवाद छिड़ा था उसके बाद कपल काफी सावधानी बरत रहा है। पहले ऐसी खबरें थीं कि वह पैपराजी के सामने अपने बच्चे को इंट्रोड्यूस कराएंगे लेकिन निजी सूत्रों की मानें तो सैफ और करीना इस बार ऐसा नहीं करेंगे।

शादी की तैयारियों में जुटे ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य, बताया दिशा परमार संग कब लेंगे सात फेरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें