फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना-सैफ ने बेहद सादगी से मनाई शादी की 7वीं सालगिरह, तैमूर को गोद में लेकर काटा केक

Thu, 17 Oct 2019 08:42 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena saif - फोटो : social media
करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 7 साल बाद भी इस कपल का प्यार वैसा ही है। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। यह कपल 'सैफीना' के नाम से भी मशहूर है। 16 अक्टूबर को दोनों ने अपनी शादी की एनिवर्सरी साथ में मनाई। यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जहां परिवार के कुछ लोग ही मौजूद थे ।

 
विज्ञापन

2 of 5
kareena saif - फोटो : social media
दोनों ने साथ में हार्ट शेप चॉकलेट केक काटा । पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । एक फोटो में करीना और सैफ बेटे तैमूर के साथ नजर आ रहे हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में करीना के हाथ में वाइन का गिलास है और वो सैफ के साथ पोज दे रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
kareena karisma - फोटो : social media
सैफ-करीना ने अपनी एनिवर्सरी बहुत सादगी से मनाई । इस दौरान करीना ब्राउन कलर के टॉप और जींस में दिखीं । वहीं सैफ बलू शर्ट और व्हाइट पैंट पहने नजर आए । इस तस्वीर को पूनम दमानिया ने शेयर किया है । उन्होंने कैप्शन में इस कपल को बधाई दी है । 

4 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्राइवेट पार्टी में करीना की बहन करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं । उन्होंने सैफीना के साथ सेल्फी ली । बता दें कि सैफ और करीना की उम्र में 10 साल का फासला है हालांकि दोनों के रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। शादी के बाद भी दोनों अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना ने शादी से पहले सैफ के सामने एक शर्त भी रखी थी । इस बात की जानकारी करीना ने एक इंटरव्यू में दी थी । उन्होंने कहा था, 'मैंने सैफ को अपना लाइफ पार्टनर इसलिए चुना था क्योंकि मैं एक सेल्फ डिपेंडेंट वुमन की तरह रहना चाहती थी। मैं शादी के बाद भी काम करना चाहती थी और सैफ ने मेरी ये बात मानी थी।' 
 

मेडिकल शॉप पर अकेलीं नजर आई ये एक्ट्रेस, जानें क्या है वायरल फोटोज-वीडियोज की सच्चाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें