फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान की इस हॉरर कॉमेडी पर फिर शुरू हुआ काम, इस बार अर्जुन कपूर साधेंगे बॉक्स ऑफिस पर निशाना

Tue, 01 Sep 2020 11:46 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान, अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘फोन भूत’ को लेकर मुंबई में चल रही सरगर्मियों के बीच अभिनेता सैफ अली खान ने भी अपनी साल भर से ज्यादा से अटकी पड़ी फिल्म ‘भूत पुलिस’ को पुनर्जीवित करने का फैसला किया है। इस फिल्म में अब अर्जुन कपूर की भी एंट्री हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2020 सैफ अली खान के लिए पिछले एक दशक का सबसे अच्छा साल रहा है। साल के शुरू में ही उनकी फिल्म ‘तानाजी’ हिट हुई। ‘जवानी जानेमन’ ने भी उनकी पिछली फिल्मों से बेहतर कारोबार किया। और, अब वह जल्द ही फिर से पिता भी बनने वाले हैं। साल 2013 में फिल्म ‘रेस 2’ के हिट होने के बाद से सैफ के लिए ये सबसे बढ़िया समय बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
अली फजल ने पोस्ट किया था लुक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमा विशेषज्ञ ये भी बताते हैं कि सैफ अली खान के अब लीड हीरो की बजाय फिल्मों में साइड रोल्स या कहें कि कैरेक्टर रोल्स करने के लिए भी तैयार होने के चलते उनका करियर नई रफ्तार पकड़ सकता है। सैफ अली खान पहले ‘भूत पुलिस’ में अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ लीड किरदारों में शामिल थे। अब इस फिल्म की कहानी में थोड़ा बदलाव किया गया है और अली फजल के साथ अर्जुन कपूर लीड रोल में आ गए है। फिल्म ‘भूत पुलिस’ का फर्स्ट लुक पिछले साल अप्रैल में अली फजल ने सोशल मीडिया पर जारी किया था।

4 of 5
फोन भूत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही ‘भूत पुलिस’ एक हॉरर कॉमेडी है और इसे टिप्स म्यूजिक कंपनी के मालिक रमेश तोरानी के साथ अक्षय पुरी निर्मित कर रहे हैं। खुद सैफ अली खान ने ही पिछले साल इस फिल्म की शूटिंग स्थगित होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘स्त्री’ की सफलता के बाद से तमाम निर्माता निर्देशक हॉरर कॉमेडी को लेकर काम कर रहे हैं। कटरीना कैफ, सिद्धार्थ और इशान की फिल्म ‘फोन भूत’ भी इसी तरह की फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्गावती की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हॉरर कॉमेडी को लेकर लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते साउथ के हिट निर्देशक जी अशोक भी अपनी फिल्म ‘भागमती’ का रीमेक हिंदी में ‘दुर्गावती’ के नाम से कर रहे हैं। इसके उन्होंने लेखक निर्देशक राज शांडिल्य के साथ भी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने की चर्चा शुरू की है।  फिल्म ‘दुर्गावती’ में भूमि पेडनेकर एक आईएएस अफसर का रोल निभा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें