फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: मीडिया के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने दर्ज करवाई शिकायत, ईडी के समन पर वकील ने बोली ये बात

Tue, 01 Sep 2020 10:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती से बीते कई दिनों से पूछताछ की जा रही है। इस बीच मीडिया से परेशान होकर रिया मुंबई पुलिस के पास पहुंचीं हैं। रिया से सवाल करने के लिए उनके घर के पास काफी मीडियाकर्मी मौजूद रहते हैं। जिससे उनको और उनके परिवार को समस्या हो रही है। ऐसे में उन्होंने मीडिया के जमावड़े के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सीबीआई ने रिया को मंगलवार को तलब किया गया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने उनकी बिल्डिंग के अंदर खड़े होने की वजह से मीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। रिया ने पुलिस से कहा है कि वह मीडिया से कहे कि उसके रास्ते में बाधा न खड़ी करे और संवैधानिक अधिकारों के तहत काम करें।'
विज्ञापन

3 of 5
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इस बीच खबर ये भी है कि रिया को एक बार फिर ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है लेकिन अब रिया के वकील सतीश मानेशिंदे का कहना है कि रिया चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बयान दर्ज कराने के लिए नहीं बुलाया है।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty
इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो साझा करते हुए अपने परिवार के लिए मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वह सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और सभी जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें अपने परिवार की चिंता है। रिया ने जो वीडियो साझा किया था उसमें उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती मीडिया रिपोटर्स से घिरे नजर आ रहे थे। वीडियो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
बता दें मूल रूप से बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित घर मृत अवस्था में पाए गए थे। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें