फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Warp: कश्मीरी पंडितों पर बयान से घिरीं साई पल्लवी और ओटीटी पर सौंकन सौंकने, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 16 Jun 2022 08:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
साई पल्लवी, सौकन सौंकने - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हमेशा ही हलचल बनी रहती है। दर्शकों को भी फिल्मी दुनिया से जुड़ी हर अपडेट का इंतजार रहता है। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ देखने को मिला। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन की रिलीज डेट सामने आई, तो रवि किशन ने अपनी फीस बढ़ाई। इसके अलावा साई पल्लवी ने कश्मीरी पंडितों और मॉब लिंचिंग को लेकर बयान दिया। चलिए आपको बताते हैं आज की 10 बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई तीनों फिल्में फ्लॉप रही हैं। इसके बावजूद वह लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपनी फिल्मों की अनाउंसमेंट कर रहे हैं। गुरुवार को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षा बंधन' इसी साल अगस्त में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Raksha Bandhan: सामने आई अक्षय की फिल्म 'रक्षा बंधन' की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान से हो सकता है क्लैश
विज्ञापन

3 of 11
सौंकन सौंकने - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म इंडस्ट्री में अब सिर्फ बॉलीवुड का ही जलवा नहीं रहा, बल्कि दूसरी भाषाओं की फिल्में भी सफलता का परचम लहराने लगी हैं। पहले सिर्फ हिंदी फिल्में कमाई के मामले में तगड़ा रिकॉर्ड कायम करती थीं, लेकिन अब अन्य भाषाओं की फिल्में भी फैंस का दिल जीत रही हैं। पिछले कुछ समय से लोगों के बीच साउथ की फिल्मों का दबदबा भी बढ़ा है। अब साउथ के अलावा पंजाबी फिल्में भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। 

Saunkan Saunkne: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर आ रही है एमी विर्क की फिल्म, यहां जानिए कब होगी स्ट्रीम

4 of 11
साई पल्लवी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai
धर्म के नाम पर हो रही हिंसा की निंदा करते हुए अभिनेत्री साई पल्लवी ने बुधवार को कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गौरक्षकता से कर डाली है। अभिनेत्री ने कहा, "कश्मीर फाइल्स ने दिखाया कि उस समय कैसे कश्मीरी पंडितों को मार दिया गया था। यदि आप इस मुद्दे को एक धार्मिक संघर्ष के रूप में ले रहे हैं, तो हाल ही में एक उदाहरण था जहां एक मुस्लिम पर हमला किया गया था जब वह गायों को ले जा रहा वाहन चला रहा था, और लोगों ने जय श्री राम का जाप किया। तो फिर क्या हुआ और अब क्या हो रहा है, इसमें अंतर कहां है?" 

Sai Pallavi: सोशल मीडिया पर घिरीं अभिनेत्री, कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और मॉब लिंचिंग को बताया एक जैसा
विज्ञापन

5 of 11
शरद पवार और मराठी अभिनेत्री केतकी चितले - फोटो : Instagram
शरद पवार पोस्ट मामले में नया ट्विस्ट आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मराठी अभिनेत्री केतकी चितले ने बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष एक नई याचिका दायर की है। याचिका में अभिनेत्री ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर पुलिस ने 15 मई को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को हिरासत में लिया गया था। 

Ketaki Chitale: शरद पवार पोस्ट मामले में केतकी चितले ने खेला नया दांव, बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की याचिका
विज्ञापन

6 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
बी आर चोपड़ा की बनाई ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह और अपने ही बनाए धारावाहिक ‘शक्तिमान’ में लीड रोल करके दुनिया भर में मशहूर हुए अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं। वह चाहते हैं कि पूरा हिंदू समाज हर मंगलवार को निकट के मंदिर जाकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करे। सरकार सबको मुफ्त में पढ़ाए और सबका मुफ्त में इलाज कराने की व्यवस्था करें। इन सबके बीच मुकेश खन्ना के बनाए किरदार ‘शक्तिमान’ के मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने की बातें भी चलती रही हैं। अब इस पर उन्होंने ‘अमर उजाला’ से खुलकर बात की है। 

Mukesh Khanna: ‘शक्तिमान’ पर बनेगी 300 करोड़ की फिल्म, सोनी पिक्चर्स से डील पर मुकेश खन्ना का पहली बार खुलासा
विज्ञापन

7 of 11
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब स्टार भुवन बाम की वेब सीरीज 'ढिंढोरा' यूट्यूब ऑरिजनल के रूप में ढिंढोरा पीटने में कामयाब रही थी। दर्शकों के बीच इसे बेहद पसंद किया गया। अब भुवन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही वह इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के आखिर तक इस वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो जाएगी। बता दें कि दर्शक 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब जल्द ही उनका इंतजार पूरा होने वाला है। 

Dhindora: 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन के साथ वापसी को तैयार भुवन बाम, इस तारीख तक पूरी होगी शूटिंग

8 of 11
अभिनेता ऋतिक रोशन की नानी का निधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ऋतिक रोशन के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता की नानी पद्मा रानी का निधन हो गया है। वह मशहूर निर्देशक दिवंगत जे ओमप्रकाश की पत्नी थीं। हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में देने वाले निर्माता, निर्देशक जे ओमप्रकाश का भी साल 2019 में निधन हो गया था। 

दुखद: ऋतिक रोशन की नानी का निधन, मशहूर निर्माता निर्देशक जे ओम प्रकाश की पत्नी नहीं रहीं

9 of 11
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : social media
मानहानि केस का फैसला आने के बाद जहां एक तरफ जॉनी डेप पार्टियां करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड को यह बात पसंद नहीं आ पा रही है। यही कारण है कि एम्बर ने मुकदमे के बाद अपने पहले साक्षात्कार में कहा कि वह गवाही के दौरान कहे गए हर एक शब्द पर कायम हैं। सोमवार को दिए गए इस साक्षात्कार की एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एम्बर से जब  जॉनी द्वारा कोर्ट में दिए गए बयान, 'उन्होंने आपको कभी नहीं मारा' के बारे में पूछा  गया तो जवाब में एम्बर ने कहा कि वह झूठ बोल रहा है।

Johnny Depp Amber Heard: फिर कोर्ट पहुंचेगा जॉनी डेप मानहानि मामला, अभिनेता एम्बर पर दर्ज करेंगे एक और मुकदमा!

10 of 11
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में छोटे शहरों की कहानियों का जैसे-जैसे बोल बाला बढ़ रहा है, फिल्मकार तरह तरह के विचारों से अपनी फिल्मों में कल्पनाओं के घोड़े दौड़ा रहे हैं। कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री आजम खां की भैंस की चोरी का खूब हल्ला हुआ था। अब ऐसी ही एक कहानी आपको जल्द ही बड़े परदे पर दिखेगी। फिल्म का नाम है, 'होली काउ' और इसे बनाया है अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने।  

Holy Cow: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी ने गाय चोरी पर बनाई फिल्म, समझिए क्या है रामपुर के भैंस चोरी कांड से कनेक्शन
विज्ञापन

11 of 11
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले अभिनेता रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर से राजनेता बनने का सफर भी शानदार रहा है। 30 साल पहले हिंदी फिल्म 'पीतांबर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने तीन दशक में हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में उन्होंने 15 साल तक फ्री में काम किया है। लेकिन अगर अब किसी को भी उनके साथ काम करना है तो उसे रवि किशन को एक मोटी फीस देने के लिए तैयार रहना होगा।

Ravi Kishan: 15 साल फ्री में काम करने के बाद रवि किशन ने बढ़ाई इतनी फीस, बोले- लोगों ने मेरा इस्तेमाल किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें