सलमान खान, सागर पांडे
- फोटो : Social Media
राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद अब अचानक साग पांडे के गुजर जाने से पूरा फिल्मी जगत सन्न रह गया है। सागर के निधन की पुष्टि इंडस्ट्री के उनके दोस्त प्रशांत वाल्डे और शांतनु घोष ने की है। आपको बता दें सागर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से की थी। इस फिल्म में भी सागर ने सलमान खान के बॉडी डबल की तरह काम किया था। ‘कुछ कुछ होता है’ के बाद सागर कई फिल्मों में नजर आए थे, जिनमें ‘बॉडीगर्ड’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘ट्यूबलाइट’, ‘दबंग’, ‘दबंग 2’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।