साधना शिवदासानी
- फोटो : file photo
अगर कहा जाए कि साधना शिवदासानी के हेयर स्टाइल को युवतियां ने खूब कॉपी किया था तो यह कोई हैरान करने वाली बात नहीं होगी। उन्होंने फिल्मों में बतौर बाल कलाकार कदम रखा था। वह 15 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता राज कपूर की फिल्म श्री 420 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किरदार किया था, लेकिन फिल्म श्री 420 के दौरान ही राज कपूर और साधना शिवदासानी के बीच एक बात को लेकर विवाद हो गया था।