सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले पर फैसला सुनाते हुए एक रुपये का जुर्माना लगाया। बीती जून को प्रशांत भूषण ने ट्विटर पर देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे और चार पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को लेकर टिप्पणी की थी। साथ ही उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के कामकाज को लेकर टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।