फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस से कॉपी किया गया था साधना का ये हेयरकट, पहली फिल्म के लिए चार्ज किए थे 1 रुपये

Tue, 25 Dec 2018 09:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
saadhna
बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में देने वाली दिग्गज अभिनेत्री साधना शिवदासनी 60 के दशक में टॉप की अभिनेत्री थीं। आलम ये था कि उस वक्त उनकी बराबरी करने के लिए कोई एक्ट्रेस नहीं थी। 60 के दशक का दौर जैसे साधना ने अपने नाम ही किया हुआ था। उस वक्त में साधना का हर स्टाइल एक ट्रेंड बन जाया करता था। चाहे बात उनके हेयर स्टाइल की हो या उनके कपड़ों की। 2 सितंबर 1941 को जन्मीं साधना का निधन 25 दिसंबर 2015 को हुआ था। आज उनकी डेथ एनीवर्सरी है। साधना पहली ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनके नाम पर एक हेयरस्टाइल शुरू हुआ था। खूबसूरत एक्ट्रेस अगर आज जिंदा होतीं तो बहुत धूमधाम से अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही होतीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
saadhna
साधना को जो शोहरत हासिल हुई वो मशहूर प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी की फिल्म 'लव इन शिमला' की वजह से मिली थी। ये फिल्म करने के बाद साधना रातों रात स्टार बन गई थीं। फैंस उनके हेयरस्टाइस से लेकर उनके कपड़ों को भी कॉपी करने लगे थे। लेकिन जिस फिल्म ने साधना को इतना मशहूर किया और उनका स्टाइल चर्चा में रहा दरअसल इसके पीछे प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी का हाथ था।
विज्ञापन

3 of 6
saadhna
प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी अपने बेटे जॉय मुखर्जी को हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता लांच करना चाहते थे। इसलिए सशाधर एक नये चेहरे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान साधना ने सिंधी फिल्म 'अबाना' की थी और उनकी फोटो एक मैगजीन में छपी थी। सशाधर मुखर्जी ने मैगजीन की वो फोटो देखी और साधना को अपनी फिल्म 'लव इन शिमला' कास्ट कर लिया गया।

4 of 6
saadhna
फिल्म के डायरेक्टर आर.के. नैय्यर ने इस फिल्म में साधना का ऐसा लुक चाहते थे जो पहले हिंदी सिनेमा में कभी न देखा गया हो और इसीलिए उन्होंने इसे लेकर काफी एक्सपेरीमेंट किए थे। उसी दौरान हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा औड्रे हेपबर्न की फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में औड्रे का हेयर स्टाइल आर.के. नैय्यर को बहुत पसंद आया और फिर नैय्यर ने नई नवेली साधना को इसी हेयर कट के साथ सिनेमा स्क्रीन पर उतारा। उनका आइडिया काम कर गया और ये हेयर स्टाइल साधना कट के नाम से लोकप्रिय हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
saadhna
हालांकि बाद में साधना का ये हेयरस्टाइल उनके लिए मुसीबत भी बना। बिमल रॉय की फिल्म में काम करने के लिए साधना को अपने बालों में क्लिप लगाना पड़ा ताकि वह गांव की सुंदर सुशील लड़की दिख सकें। साधना ने 'मेरा साया', 'राजकुमार', 'मेरे महबूब' और 'वो कौन थी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साधना
1958 में साधना ने सिंधी फिल्म 'अबाना' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इस फिल्म में साधना ने सिर्फ 1 रुपये में काम किया था पर इस फिल्म से साधना को इंडस्ट्री में पहचान नहीं मिली। साधना का नाम फिल्म 'लव इन शिम्ला' से फिल्म जगत में फेमस हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें