फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sadhana: हेयरस्टाइल की वजह से पूरे देश में मशहूर थीं साधना, पहली फिल्म के लिए मिला था महज एक रुपये का टोकन

Fri, 02 Sep 2022 06:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साधना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस साधना शिवदसानी ने एक्टिंग के अलावा अपने हेयरस्टाइल की वजह से भी काफी मशहूर थीं। उनके लुक की चर्चा आज भी लोगों के बीच होती है। उनका जन्म 2 सितंबर 1941 में पाकिस्तान के कराची में हुआ था। माता-पिता की इकलौती संतान साधना सिंधी परिवार से थीं। बंटवारे के बाद उनके पिता परिवार के साथ भारत चले आए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
साधना - फोटो : सोशल मीडिया
कम उम्र में शुरू कर दी एक्टिंग
साधना ने बहुत कम उम्र में ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। सबसे पहले वह राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के गाने 'इचक दाना बिचक दाना' में कोरस में नजर आई थीं। इसके बाद वह एक सिंधी फिल्म 'अबाना' में वह एक्टिंग करती दिखीं। इस फिल्म के लिए उन्हें एक रुपए की टोकन राशि दी गई थी। इसके बाद एक मैगजीन में प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी ने उनकी तस्वीर देखी और उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'लव इन शिमला' में मिल गया। 
विज्ञापन

3 of 5
साधना - फोटो : सोशल मीडिया
हेयरस्टाइल बन गई पहचान
'लव इन शिमला' फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर आरके नैय्यर को उनका माथा काफी चौड़ा नजर आ रहा था। इसके बाद उन्होंने साधना के बालों का स्टाइल हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑडी हेपबर्न की तरह करवा दिया। एक्ट्रेस का माथा छुप जाए इसके लिए डायरेक्टर ने उनके बालों को आगे की तरफ बिखेर दिए। बस यहीं से उनका हेयरस्टाइल पूरे देश में फेमस हो गया।

4 of 5
साधना - फोटो : सोशल मीडिया
सेट पर हो गया था डायरेक्टर से प्यार
कहा जाता है कि पहली ही फिल्म की शूटिंग के दौरान साधना को डायरेक्टर आरके नैय्यर से प्यार हो गया था। उस समय साधना की उम्र महज 16 साल थी जबकि नैय्यर 22 साल के थे। धीरे-धीरे उनके बीच प्यार बढ़ता चला गया और दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साधना - फोटो : सोशल मीडिया
कई हिट फिल्मों में आईं नजर
अपने फिल्मी करियर में साधना कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 1961 में रिलीज हुई उनकी फिल्म हम दोनों एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में देवानंद लीड रोल में थे। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा उन्होंने वक्त, राजकुमार, आरजू, मेरा साया, इंतकाम, एक फूल दो माली जैसी सफल फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें