आज के समय में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। फिर चाहे वो मुद्दा समाज का हो या फिर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा। अभिनेत्रियां किसी भी सवाल के आगे चुप्पी नहीं साधतीं। बॉलीवुड अभिनेत्रियां यौन शोषण के खिलाफ भी हमेशा अपनी आवाज उठाती नजर आई हैं। हाल ही में, वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की स्टार कुब्रा सैत ने खुलासा किया है कि छोटी उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। हालांकि, बॉलीवुड में यह पहली बार नहीं हुआ, जब कोई अभिनेत्री अपने साथ हुई इस दर्दनाक घटना का खुलासा कर रही हैं। आइए आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने यौन शोषण या फिर छेड़छाड़ का सामना किया है।