अरमान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह अरमान का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय कोलैब्रेशन है, इससे पहले सिंगर साल 2021 में के-पॉप स्टार एरिक नेम और अमेरिकी संगीत निर्माता केएसएचएमआर के साथ काम कर चुके हैं। अरमान को इस नए गाने के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री से उनके कई दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है। गायक अकासा सिंह ने उन्हें शुभकानाएं देते कहा कि वह अपने अंतर्राष्ट्रीय कोलैब्रेशन से भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। वहीं, अरमान के भाई और गायक अमाल मलिक ने कहा, 'क्या गाना है अब और इंतजार नहीं कर सकता....बड़ा कदम।' एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने लिखा, 'आप पर हमेशा गर्व होता है।'