कुब्रा सैत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस की किताब के एक चैप्टर में उन्होंने बताया कि साल 2013 में वन नाइट स्टैंड के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गर्भपात करवाना पड़ा था। उस समय एक्ट्रेस की उम्र 30 साल थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उस समय वह अंडमान पर एक ट्रिप पर थीं, जहां ड्रिंक लेने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ इंटीमेट हो गई थीं, उसके कुछ दिनों बाद उन्होंने जब प्रेग्नेंसी टेस्ट किया तो वह पॉजिटिव आया।