विक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम
कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल अभिनीत 'विक्रम' अब कई देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। जी हां, कमल हासन की यह फिल्म सिंगापुर, यूके, यूएई और अन्य देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है। हाल ही में, विक्रम ने दुनिया भर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। वहीं अब, विक्रम जल्द ही घरेलू स्तर पर 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेगी।