फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉट्सऐप पर इस एक्ट्रेस का टॉपलेस वीडियो वायरल, लोग भेज रहे अश्लील मैसेज

Fri, 13 Jul 2018 12:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के पहले सीजन में न्यूड और लव मेकिन सीन्स की भरमार है। इसकी क्लिप वॉट्सऐप से लेकर एडल्ट फिल्म साइट्स तक पर लीक हो चुके हैं। फिल्म में टॉपलेस सीन देने वाली एक्ट्रेस को लोग अब अश्लील संदेश भेज रहे हैं और उसे पॉर्न स्टार तक कह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने कहा, 'सेक्रेड गेम्स में मैंने जो लव मेकिंग सीन्स दिए, उसकी फोटो और वीडियो वॉट्सऐप पर सर्कुलेट हो रहे हैं। कैप्शन में लिखा जा रहा है मंगलसूत्र के साथ हॉट एक्ट्रेस। वह सीन एडल्ट फिल्म साइट पर भी डाला गया है। लोग मुझे पॉर्न स्टार कह रहे हैं। मैं इसे सिर्फ नजरअंदाज कर सकती हूं।' एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं पहले भी फिल्मों में न्यूड सीन दे चुकी हूं, मगर सेक्रेड गेम्स में ब्लाउज उतारना मेरे लिए बड़ी बात थी।'
विज्ञापन

3 of 5
राजश्री देशपांडे ने फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेसे' और 'एस दुर्गा' में भी बोल्ड सीन्स दिए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने ऑडिशन पास कर लिया तो उन्हें बताया कि उन्हें टॉपलेस और लव मेकिंग सीन्स देने होंगे। एक्ट्रेस ने कहा,  'कास्टिंग के दौरान ही मुझसे कह दिया गया था कि अगर मैं यह नहीं कर सकती तो इनकार कर सकती हूं। मगर मैंने ऑफर मान लिया क्योंकि मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं होती। मुझे पता है यह सब असली नहीं, सिर्फ पर्दे के लिए है।'

4 of 5
राजश्री ने कहा कि सेक्रेड गेम्स में उन्होंने जितने भी बेड सीन्स दिए, वे एक ही टेक में पास हो गए, उन्हें दोबारा शूट करने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा, 'डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी असीम बजाज ने मुझे कहा कि मेरे जो मन में आए मैं वो करूं, बाकी वह कैमरे में संभाल लेंगे।' राजश्री ने सेक्रेड गेम्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी सुभद्रा गायटोंडे का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजश्री देशपांडे शादीशुदा हैं। जब उनके न्यूड सीन पर पति की प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। एक्ट्रेस ने कहा,'मेरे पति हमेशा मुझे आत्मा की आवाज सुनने के लिए कहते हैं। मुझे उनसे पूछने की जरूरत नहीं'। बता दें कि 'सेक्रेड गेम्स' का निर्देशन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर किया है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें