दो हफ्तों से लगातार बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का कब्जा था। यहां तक कि यह फिल्म 300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के कुछ कदम ही दूर है लेकिन अब ऐसा लगता है कि 'संजू' की कमाई की रफ्तार ठप्प हो जाएगी जिसकी वजह दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' है।
विज्ञापन
2 of 5
SOORMA
दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की फिल्म 'सूरमा' शुक्रवार यानी कि आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। 'सूरमा' भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे संदीप सिंह ने अपने साथ घटी दुर्घटना के बाद भी खेलने का जज्बा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
Soorma and Sanju
'सूरमा' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग गुरुवार देर रात रखी गई। इस मौके पर आए सभी बॉलीवुड दिग्गजों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 'सूरमा' रणबीर की 'संजू' के कलेक्शन की रफ्तार पर रोक लगा सकती है। इसकी वजह 'सूरमा' फिल्म की कहानी के अलावा दिलजीत दोसांझ की पॉपुलैरिटी और तापसी पन्नू की अब तक किसी भी फिल्म का फ्लॉप न होना है।
4 of 5
sanju
दरअसल, 29 जून के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कोई भी बड़े बजट की फिल्म रिलीज नहीं हुई जिसका सीधा फायदा 'संजू' को मिला। हालांकि दूसरे हफ्ते 'संजू' के कलेक्शन में गिरावट जरूर देखी गई लेकिन फिर भी धीमी रफ्तार के साथ रणबीर कपूर की 'संजू' 295 करोड़ के करीब कमाई करने में कामयाब रही।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर की 'संजू' 'सूरमा' को टक्कर दे पाएगी या फिर 'संजू' की कमाई का सिलसिला यहीं ठम जाएगा। 'सूरमा' फिल्म हॉकी लेजेंड संदीप सिंह पर आधारित है और इस फिल्म में दिलजीत संदीप का रोल निभा रहे हैं। शाद अली ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अंगद बेदी संदीप सिंह के बड़े भाई बिक्रमजीत सिंह के किरदार निभाया है।