शाबाश मिट्ठू
- फोटो : सोशल मीडिया
आज रिलीज हुए ट्रेलर में ही मिताली राज के संघर्ष की कहानी को बखूबी अच्छी तरह से उतारा गया है और लीड किरदार निभा रहीं तापसी का अभिनय भी काफी दमदार लग रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक पुरुष प्रधान खेल, क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए तापसी पन्नू उर्फ मिट्ठू को हर जगह खुद के लिए संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन वह हार नहीं मानती है और अपने जुनून से सपनों को सच करती है।