फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 के हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, फिल्मी सितारों ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

Fri, 24 Apr 2020 04:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek Bachchan, Sachin Tendulkar - फोटो : amar ujala
अपने शानदार क्रिकेट से दुनियाभर के लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह आज 47 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी क्रिकेट के इस भगवान को जन्मदिन की बधाई देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं है। कई कलाकारों ने सचिन तेंदुलकर को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चिरंजीवी (फाइल फोटो) - फोटो : file photo
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने सचिन तेंदुलकर को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई क्रिकेट के भगवान। भारत का गौरव और मास्टर ब्लास्टर आप ऐसे ही भारत की पीढ़ी को प्रेरित करते रहें।' इस ट्वीट के साथ चिरंजीवी ने सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी। अभिषेक बच्चन ने उन्हें बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सचिन तेंदुलकर। स्वास्थ्य, खुशी, प्यार और सम्मान हमेशा। 2013 में क्रिकेट के सभी रूपों से सेवानिवृत्त होने वाले खिलाड़ी को असीम प्यार और प्रशंसा मिले।'


 

4 of 5
Nivin Pauly - फोटो : file photo
तेलुगू सिनेमा के मशहूर अभिनेता साई धर्म तेज ने भी सचिन तेंदुलकर जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'एक आदमी एक अरब दिल की धड़कन, क्रिकेट के भगवान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।' मलयालम अभिनेता निविन पॉली ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सचिन तेंदुलकर। नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया।' 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
इन सितारों के अलावा साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी। 
 
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें