सचिन खेडेकर भारतीय सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं जो किसी पहचान का मोहताज नहीं। अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने देश के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। चाहे वह हिंदी फिल्मों की बात हो या फिर मराठी, तेलुगू, तमिल, मलयालम या गुजराती, हर भाषा की फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हिंदी-मराठी के अलावा उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में खूब काम किया है। इन फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार की वजह से साउथ में वह काफी लोकप्रिय भी हैं। आइए जानते हैं कि साउथ की किन फिल्मों काम कर वह लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे।