साबिर खान निकम्मा के कलाकारों के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे हुई फिल्मी करियर की शुरुआत
साबिर खान एक फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। उनके पिता 60 और 70 के दशक की फिल्मों के लिए गाने लिख चुके हैं। वहीं, साबिर खान की बात करें तो डायरेक्टर बनने से पहले वह विज्ञापन में काम कर चुके हैं। साबिर ने कई बड़े निर्देशकों को असिस्ट भी किया है। करियर के शुरुआत में वह महेश भट्ट और डेविड धवन जैसे सुपरहिट निर्देशकों के सहायक रह चुके हैं। 'दस्तक', 'मुझसे शादी करोगे', 'मैनें प्यार क्यों किया' जैसी फिल्मों से वह बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं।