फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saba Ali Khan: सबा खान ने शेयर की सैफ-इब्राहिम और सारा की बेहद पुरानी तस्वीर, लिखी यह बात

Mon, 17 Jan 2022 05:15 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर परिवार की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। अब सबा अली खान ने इब्राहिम अली खान और सैफ अली खान की एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
1 of 5
सबा अली खान - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर परिवार की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। अब सबा अली खान ने इब्राहिम अली खान और सैफ अली खान की एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में इब्राहिम अली खान बेहद छोटे नजर आ रहे हैं और सैफ ने उन्हें गोद में पकड़ रखा है। तस्वीर में सारा अली खान भी हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
सबा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सबा अली खान के कैप्शन से ऐसा लग रहा है कि इस तस्वीर को उन्होंने ही खींचा था। तस्वीर में सैफ अली खान सफेद टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। जबकि उनकी गोद में नन्हे इब्राहिम हैं और बगल में सारा अली खान बैठी हुई है। सारा भी तस्वीर में बेहद छोटी दिख रही हैं और उन्होंने टॉप पहन रखा है। सारा ने पिंक हॉल्टर टॉप पहन रखा है। इब्राहिम कुछ ही महीनों के हैं, जिसकी वजह से पिता ने उन्हें गोद में पकड़ रखा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सबा अली खान - फोटो : instagram
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सबा अली खान ने इसके कैप्शन में लिखा है,  पोजर। इसके बाद उन्होंने कैमरा आइकॉन बना रखा है और उसके बाद मैं..लिखा हुआ है। जिससे साफ है कि यह तस्वीर उन्होंने ही ली है। 

4 of 5
सबा अली खान
दरअसल, सबा अली खान दिवंगत पिता मंसूर अली खान और अपनी मां शर्मिला टैगोर की भी पुरानी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह अपने भतीजों तैमूर अली खान, जहांगीर और भाभी करीना कपूर खान के साथ भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इतना ही नहीं, सबा अपनी बहन सोहा अली खान और उनकी बेटी इनाया की तस्वीरें भी फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबा अली खान - फोटो : instagram
अपने इंस्टाग्राम पर हर वक्त परिवार की तस्वीरों को शेयर करने के लिए सबा अली खान को कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है। कई यूजर्स उनसे कहते हैं कि वह खुद में कम और अपने परिवार एवं भाई-बहनों के अतीत और वर्तमान में ज्यादा जीती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें