बागी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के बारे में बताते हुए जी स्पेशल प्रोजेक्ट्स की मुख्य क्रिएटिव अधिकारी शैलजा केजरीवाल कहती हैं, “धारावाहिक ‘बागी’ असल जिंदगी की एक कहानी है जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र में शख्सियतों की संवेदनशीलताएं दिखाई गई हैं। समाज सोशल मीडिया के स्टार्स और उनकी जिंदगी को कैसे देखती है, यह इसी का प्रतिबिंब है। हम जिन कहानियों को दिखाते हैं, उनमें सोशल लेंस के माध्यम से देखे जाने वाले विचारोत्तेजक कंटेंट पर मजबूत फोकस होता है। हमें अपने दर्शकों के लिए ऐसी ही एक और कहानी लाकर गर्व महसूस हो रहा है।” धारावाहिक का प्रसाण प्रसारण 28 जून को शाम 7 बजे से डीटीएच सेवाओं पर उपलब्ध चैनल ‘जिंदगी’ पर शुरू होने जा रहा है।