फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने बाद ऐसे दिखते हैं करीना के नन्हे मेहमान, सबा खान ने शेयर की प्यारी तस्वीर

Sun, 21 Mar 2021 07:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

सैफ अली खान और करीना कपूर कुछ दिन पहले ही एक बार फिर से माता-पिता बने हैं। करीना ने पिछले महीने फरवरी में आज ही की तारीख में 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया था। मुंबई के एक अस्पताल में हुई डिलीवरी के 2 दिन बाद करीना घर लौट आई थीं। पटौदी खानदान में जबसे नए मेहमान का आगमन हुआ है, तबसे खुशियों का माहौल बना हुआ है। नन्हें मेहमान को माता-पिता के अलावा दादी, बुआ, नानी-नानी और मौसी की खूब प्यार मिल रहा है। बुआ सबा अली खान को सोशल मीडिया पर भी कई बार प्यार लुटाते देखा गया है। करीना के बड़े बेटे तैमूर को भी वह अपनी जान बता चुकी हैं। अब छोटे मेहमान आज 1 महीने के हो गए हैं। इसको लेकर सबा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।

विज्ञापन

2 of 5
बच्चों संग करीना-सैफ - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

सैफ-करीना का बेटा आज एक महीने का हो गया है। इस मौके पर बुआ सबा पटौदी ने बच्चे की खास तस्वीर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। ये तीन फोटोज का कोलाज है, जिसमें पहली तस्वीर में दस्ताने पहने नन्हे हाथ दिखाई दे रहे हैं। दूसरी में करीना कपूर बेटे को सीने से लगाए हैं। तीसरी फोटो में सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social media
बच्चे के जन्म के बाद एक महीना पूरा होने की खुशी में सैफ की बहन सबा पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की। इसके अलावा उन्होंने एक और फोटो साझा की, जिसमें तैमूर दिखाई दे रहे हैं। फोटो कोलाज के जरिए वो हैप्पी और कम्प्लीट फैमिली का संकेत दे रही हैं।

4 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है और लोग इसे देख रहे हैं। दोनों सितारों के फैंस के बीच उनके बच्चों की नई-नई तस्वीरें देखने की उत्सुकता बनी रहती है। बता दें कि वीमेंस डे के मौके पर करीना ने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने बच्चे की पहली झलक से फैंस को रुबरू कराया था। ये फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
फैंस ने बच्चे की तस्वीर को काफी पसंद किया और जमकर प्यार भी लुटाया। वहीं, कुछ लोग उनसे बच्चे का नाम पूछ रहे थे। सैफ-करीना कोरोना महामारी के कारण अभी सुरक्षा का खास ध्यान रख रहे हैं। काम के मसले पर बात करें तो सैफ फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। इसमें सैफ के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, करीना आमिर के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें