बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बीते 6 सालों से एंग्जायटी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। श्रद्धा कपूर ने बताया है कि उन्हें एंग्जायटी के बारे में काफी समय तक पता नहीं चला था लेकिन जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वह हैरान हो गई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Shakti Kapoor Reacts to Shraddha Kapoor
- फोटो : Social Media
साहो अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म साहो सहित निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बातें कीं। अपनी बीमारी पर बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा- ‘मुझे काफी समय तक एंग्जाइटी के बारे में पता ही नहीं था। ये फिल्म आशिकी 2 के बाद की बात है जब मुझे दर्द हो रहा था लेकिन जांच में कुछ सामने नहीं आया था।'
विज्ञापन
3 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : social media
श्रद्धा कपूर आगे कहती हैं- 'इसके बाद मैंने और भी बहुत सारे टेस्ट कराए लेकिन डॉक्टरों की रिपोर्ट में मेरी किसी भी बीमारी का खुलासा नहीं हो रहा था। ये हैरान करने वाला था क्योंकि मैं बार-बार सोच रही थी कि मुझे ये दर्द क्यों हो रहा है। फिर कुछ समय बाद मुझे फिजिकली एंग्जाइटी महसूस हुआ। मैं अभी भी एंग्जाइटी से जूझ रही हूं, लेकिन अब पहले से बेहतर हूं।'
4 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : file photo
इसके अलावा श्रद्धा कपूर ने और भी ढेर सारी बाते कीं। आपको बता दें कि इन दिनों श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा से सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'साहो' को लेकर दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है, वहीं समीक्षकों ने फिल्मी की काफी आलोचना की थी।
फिल्म 'साहो' के कलेक्शन की बात करें तो गुरुवार को फिल्म की कमाई में बेहद गिरावट दर्ज हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ के साथ कुल 136 करोड़ कमा लिए हैं। प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है।