फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी 'साहो', 7 दिन में कलेक्शन रहा इतने करोड़

Fri, 06 Sep 2019 11:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
saaho - फोटो : social media
निर्देशक सुजीत की फिल्म 'साहो' को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। आलोचनाओं के बावजूद बीते एक हफ्ते में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। बिग बजट एक्शन फिल्म में प्रभास, श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।  
विज्ञापन

2 of 4
saaho - फोटो : social media
गुरुवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़, रविवार को 29.48, सोमवार को 14.20 करोड़, मंगलवार को 9.10 और बुधवार को 6.90 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह इसने अब तक कुल 115.78 करोड़ जुटा लिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
saaho - फोटो : social media
एक हफ्ते की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'साहो' साल 2019 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'साहो' से ऊपर 'भारत', 'कबीर सिंह' और 'मिशन मंगल' हैं। एक हफ्ते में 'भारत' ने 167.60 करोड़, 'कबीर सिंह' ने 134.42 करोड़ और 'मिशन मंगल' ने 121.23 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

4 of 4
saaho - फोटो : social media
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो महज 5 दिन में ही इसने 350 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। एक्शन आधारित इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा हैरतअंगेज कारनामा करते हिखाई दिए हैं। फिल्म को बनाने में करीब 2 साल का लंबा वक्त लगा है। इस शुक्रवार सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की 'छिछोरे' रिलीज हुई है। ऐसे में माना जा रहा है 'साहो' की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों ही फिल्मों का विषय अलग-अलग है। ऐसे में देखना होगा कि क्या 'छिछोरे' 'साहो' की रफ्तार को प्रभावित कर पाएगी या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें