फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर 'साहो' ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, आलोचनाओं के बावजूद 3 दिन में जुटाए इतने करोड़

Mon, 02 Sep 2019 09:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saaho - फोटो : social media
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए लेकिन फिल्म को दर्शक ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। 'बाहुबली' की फैन फॉलोइंग पर आलोचनाओं का कोई असर नहीं दिखा। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई की जिसके बाद माना जा रहा था कि वीकेंड में इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दिखेगी और ऐसा ही हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
saaho - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, 'साहो' को रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 29 से 30 करोड़ रुपये जुटाए जबकि पहले दिन फिल्म ने 24.40 करोड़ और शनिवार को 25.20 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में पिछले 3 दिन में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की और ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'साहो' अभी तक करीब 79 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। सोमवार को कई जगह गणेश चतुर्थी की छुट्टी है ऐसे में माना जा रहा है दर्शक सिनेमाघरों की ओर रुख करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
saaho - फोटो : social media
350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के बाद साल 2019 की तीसरी बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर सलमान की 'भारत' और दूसरे पर अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' है। 'भारत' फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ और 'मिशन मंगल' ने 29.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब 24.40 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर 'साहो', चौथे नंबर पर 'कलंक' 21.60 करोड़ और पांचवें नंबर पर 21.06 करोड़ के साथ 'केसरी' है।

4 of 5
screengrab from saaho video
रिलीज के पहले दिन 'साहो' फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही है। 'बाहुबली 2' ने रिलीज के पहले दिन ग्रॉस 121 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन 'साहो' इससे पीछे रह गई है। फिल्म में प्रभास और साहो के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन सुजीत ने किया है। अमर उजाला डॉट कॉम के फिल्म रिव्यू में इसे 2 स्टार दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के साथ ही फिल्म विवादों में भी रही। अभिनेत्री लीजा रे ने साहो के पोस्टर को लेकर चोरी का आरोप लगाया। लीजा ने बताया कि साहो के मेकर्स ने आर्टिस्ट शिलो शिव सुलेमान का आर्टवर्क कॉपी किया है। साथ ही उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक आर्ट की तस्वीर है और दूसरा 'साहो' का पोस्टर है जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें