screengrab from saaho video
रिलीज के पहले दिन 'साहो' फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही है। 'बाहुबली 2' ने रिलीज के पहले दिन ग्रॉस 121 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन 'साहो' इससे पीछे रह गई है। फिल्म में प्रभास और साहो के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन सुजीत ने किया है। अमर उजाला डॉट कॉम के फिल्म रिव्यू में इसे 2 स्टार दिए गए हैं।