प्रशंसकों की दीवानगी अक्सर सितारों को महंगी पड़ जाती है। कई बार बात यहां तक पहुंच जाती है कि वह अपने आप को नुकसान पहुंचाने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसा ही कुछ तेलंगाना के जनगाम में देखने को मिला। यहां पर साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) का एक प्रशंसक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अभिनेता से मुलाकात ना होने पर जान देने की धमकी देने लगा।