फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mili Day 4 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई जान्हवी कपूर की 'मिली'? चौथे दिन कमाए सिर्फ इतने

Mon, 07 Nov 2022 08:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर बॉलीवुड के चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। अपने अभिनय के दम पर जान्हवी ने बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। इसी वर्ष ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जब जान्हवी की फिल्म 'गुड लक जेरी' रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। जान्हवी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई। दर्शकों का एक बड़ा वर्ग उनकी फिल्म 'मिली' का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। मेकर्स को भी फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो मानो सभी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म का प्रदर्शन खराब रहा। दूसरे, तीसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में खास इजाफा नहीं हुआ और अब चौथे दिन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है।


Filmy Wrap: ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट बदली और ‘जवान’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन

2 of 4
मिली - फोटो : सोशल मीडिया
4 नवंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'मिली' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं रही। जान्हवी के अच्छे अभिनय के बावजूद दर्शक फिल्म में दिलचस्पी दिखाते नजर नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कुछ खास इजाफा नहीं देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन (शनिवार) को फिल्म का कलेक्शन 62 लाख रुपये ही रहा। वहीं, तीसरे दिन (रविवार) को भी फिल्म के कलेक्शन में मामूली सा ही इजाफा हुआ। अब फिल्म का चौथे दिन यानि पहले सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Alia Bhatt: आलिया-रणबीर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे अयान, ब्रह्मास्त्र के सेट पर परवान चढ़ा था कपल का प्यार
विज्ञापन

3 of 4
मिली - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी कपूर और सनी कौशल की 'मिली' पहले इतवार को 64 लाख रुपये की कमाई कर सकी। अब फिल्म का पहले सोमवार का कलेक्शन सामने आ गया है और फर्स्ट मंडे टेस्ट में फिल्म फेल होती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन (पहले सोमवार) सिर्फ 35 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 2.11 करोड़ रुपये हो गया है।
 
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले दिन (शुक्रवार) 50 लाख रुपये
दूसरे दिन (शनिवार)  62 लाख रुपये 
तीसरे दिन (रविवार) 64 लाख रुपये
चौथे दिन  (सोमवार) 35 लाख रुपये (शुरुआत अनुमान के मुताबिक)
कुल  2.11 करोड़ रुपये 
विज्ञापन

4 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 'मिली' मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ में बनी फिल्म का नाम 'हेलन' था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म सस्पेंस से भरपूर है। यह पहला मौका है जब जान्हवी कपूर और सनी कौशल एक साथ पर्दे पर नजर आए हैं। फिल्म 'धड़क' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे।

Photos Of The Day: अवनीत का हॉट अवतार और बिकिनी में पूनम पांडे गिराईं बिजलियां, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें