फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S. P. Balasubrahmanyam funeral: बचपन से लेकर जिंदगी के आखिरी पलों तक, तस्वीरों में देखिए SPB का सफर...

Sat, 26 Sep 2020 05:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
S P Balasubrahmanyam Funeral - फोटो : Amar Ujala
दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (S P Balasubrahmanyam Funeral) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान फिल्मी सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियां और उनके प्रशंसक मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 14
S P Balasubrahmanyam Funeral - फोटो : Twitter- @PrasathVjSiva
बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार शनिवार को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के थमाराईपक्कम गांव में उनके फार्म हाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। एस पी बालासुब्रमण्यम की अंतिम विदाई से पहले पूरे तिरुवल्लूर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 14
S P Balasubrahmanyam Funeral - फोटो : Twitter- @PrasathVjSiva
कोरोना वायरस महामारी के चलते पाबंदियों के बावजूद एसपीबी (SP Balasubramanyam) के आवास पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक एकत्रित हो गए।
 

4 of 14
S P Balasubrahmanyam Funeral - फोटो : Twitter- @PrasathVjSiva
एस पी बालासुब्रमण्यम के बेटे एसपी चरण ने पुजारियों के मंत्रोच्चारण के बीच पिता का अंतिम संस्कार किया, जिसके बाद 24 पुलिस कर्मियों ने उन्हें बंदूक की सलामी दी और बाद में उनके पार्थिव शरीर को दफना दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 14
S P Balasubrahmanyam Funeral - फोटो : Twitter- @RameshBala
एक्टर विजय ने हाथ जोड़कर एसपी बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में AIADMK नेता डी जयकुमार और आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री अनिल कुमार यादव भी शामिल हुए।
विज्ञापन

6 of 14
S P Balasubrahmanyam - फोटो : S P Balasubrahmanyam Fb
उनका पार्थिव शरीर जब ले जाया जा रहा था तो तिरुवल्लूर जिले में सड़क के दोनों ओर लोग खड़े थे और फूल बरसा रहे थे। कई स्थानों पर शव वाहन को रोकना पड़ा ताकि लोग अपने प्रिय गायक को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।
विज्ञापन

7 of 14
S P Balasubrahmanyam - फोटो : S P Balasubrahmanyam Fb
दक्षिण भारत में पहचान बना चुके एसपी बालासुब्रमण्यम ने 1981 में आई हिंदी फिल्म 'एक दूजे के लिए' के लिए पहली बार हिंदी में गाना गाया। कमल हासन, रजनीकांत, एमजीआर, से लेकर सलमान खान और शाहरुख खान तक भारत के लगभग हर सुपरस्टार के लिए एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाना गाया है।

8 of 14
S P Balasubrahmanyam - फोटो : S P Balasubrahmanyam Fb
दक्षिण भारतीय फिल्म Sankarabharanam और 1981 की हिट फिल्म एक दूजे के लिए उनकी गायकी करियर में खास जगह रखती है। शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत को लेकर बनी 1980 की तेलुगु फिल्म शंकराभरणम से उन्हें बहुत शोहरत मिली और नेशनल अवॉर्ड भी।

9 of 14
S P Balasubrahmanyam - फोटो : S P Balasubrahmanyam Fb
बालासुब्रमण्यम ने बतौर सिंगर के अलावा एक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर, डबिंग आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में  काम किया। उन्होंने सलमान खान की फिल्मों के लिए कई गानों को अपनी आवाज दी जो सुपरहिट साबित हुए। 

10 of 14
SP Balasubrahmanyam - फोटो : S P Balasubrahmanyam Fb
हिंदी से ज्यादा एस पी बालासुब्रमण्यम ने तमिल और तेलुगु फिल्मों के लिए गाने गाए थे, लेकिन वह 1980 और 1990 के दशक में बॉलीवुड के रोमांटिक गाने गाए जाने के लिए जाने जाते थे। 

11 of 14
SP Balasubrahmanyam - फोटो : S P Balasubrahmanyam Fb
एस पी बालासुब्रमण्यम ने आखिरी बार हिंदी सिनेमा में शाहरुख खान की 2013 में आई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में एक गाने को अपनी आवाज दी थी।

12 of 14
S P Balasubrahmanyam - फोटो : Twitter: @iamharishkalyan
एसपी बालासुब्रमण्यम ने एक बार कहा था- मेरा लक्ष्य सिंगर बनना नहीं था। यह सिर्फ एक एक्सीडेंट था। मैं बहुत अच्छा गाता था, मैं इस बात से सहमत हूं। लेकिन मैं इंजीनियर बनना चाहता था। एक फिल्मी इंसान कभी नहीं बनना चाहता था।

13 of 14
S P Balasubrahmanyam - फोटो : Twitter: @RIAZtheboss
डबिंग के लिए उन्हें दो बार नंदी पुरस्कार भी मिला है। नंदी पुरस्कार तेलुगु सिनेमा, थिएटर और टीवी के लिए आंध्रप्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान है। करियर की शुरुआत से लेकर आखिरी वक्त तक वो कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करते रहे।
विज्ञापन

14 of 14
S P Balasubrahmanyam - फोटो : S P Balasubrahmanyam Fb
उन्होंने बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते। एसपी बालासुब्रमण्यम को 2001 में उन्हें पद्मश्री और 2011 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें