फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के सपोर्ट में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट कर लिख डाली ये बात

Tue, 29 Mar 2022 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
रूस और यूक्रन के बीच चल रही जंग को आज 34 दिन हो गए हैं। एक महीने से जारी जंग के बीच यूक्रेन में तबाही का ऐसा भयावह मंजर देखने को मिल रहा है कि लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं। पूरी दुनिया इस युद्ध के चलते यूक्रेन को सपोर्ट करती नजर आ रही है, इन लोगों में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारें भी शामिल हैं। इसका असर दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड कहे जाने वाले ऑस्कर में भी देखने को मिला था, जब मशहूर अमेरिकी स्टार शॉन पेन ने ऑस्कर को बायकॉट करने की मांग की थी। उनकी शर्त थी की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को आमंत्रित किया जाए।  

इन्हीं सितारों की लिस्ट में ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री ग्लोबल सिटीजन के कैंपेन 'स्टैंड अप फॉर यूक्रेन ' के जरिए यूक्रेन के रेफ्यूजी लोगों के सपोर्ट में उतरी हैं।


विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यूक्रेन की सपोर्ट में उतरीं प्रियंका
दुनिया के सभी देशों में बैठे लोगों को यूक्रेन के वासियों से हमदर्दी हो रही है, उनकी पीड़ा को देखकर हर कोई उनकी मदद करना चाहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 'ग्लोबल सिटिजन' संस्थान ने यूक्रेन के शरणार्थियों को मदद पहुंचाने के लिए 'स्टैंड अप फॉर यूक्रेन' कैंपेन शुरू किया है, जिसमें उसने दुनिया भर के लोगों से मदद की मांग की है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने इस कैंपेन को सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,  "ग्लोबल सिटिजन ने अभी-अभी #standupforukraine कैंपेन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य यूक्रेन के लोगों की मदद करना है। मानवीय सहायता के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत 8 अप्रैल को सोशल मीडिया पर रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 9 अप्रैल को जस्टिन ट्रूडो और वनड लेयेन प्लेज सेरेमनी को होस्ट करेंगे।"
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Instagram
पहले भी कर चुकी हैं यूक्रेन को सपोर्ट
पिछले महीने भी प्रियंका ने यूक्रेन को सपोर्ट किया था और रूस की कार्रवाई की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था , "यूक्रेन में जो स्थिति सामने आ रही है वह भयानक है। निर्दोष लोग अपने और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए डर में जी रहे हैं। इसकी वजह से सबका जीवन और भविष्य खतरे में पड़ गया है।" अभिनेत्री ने यूक्रेन के बच्चों की मदद के लिए अपने इंस्टा बायो में एक यूनिसेफ लिंक भी लगाया था, जिसमें दुनिया भर के लोग उन बच्चों के लिए दान कर सकते हैं। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका का हैप्पी मंडे
प्रियंका चोपड़ा की एक झलक पाने के लिए लोग पागल रहते हैं। उनका सोशल मीडिया उनकी शानदार तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है। हालांकि अपनी बेटी के जन्म के बाद से वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं। फिर भी, वह अपने प्रशंसकों की खुशी और मनोरंजन करने के लिए समय-समय पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जहां एक तरफ प्रियंका ने सोमवार को यूक्रेन को सपोर्ट किया, वहीं दूसरी तरफ क्वांटिको स्टार ने गुलाबी स्वेटर पहने अपनी एक शानदार सेल्फी साझा की। इस सेल्फी को साझा करते हुए उन्होंने इसे एक छोटा मगर प्यारा कैप्शन दिया। वह लिखती हैं,"जस्ट ए पॉज...हैप्पी मंडे।" इस तस्वीर से उनके फैंस नजर नहीं हटा पा रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
ऑस्कर में काली साड़ी में पहुंचीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर के प्री-इवेंट पर अपने देसी लुक में दिखाई दीं। इस दौरान वह काली साड़ी में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके कुछ अन्य दक्षिण एशियाई सहयोगियों ने प्री-ऑस्कर पार्टी की मेजबानी की। इस दौरान उनके साथ मिंडी कलिंग, कुमैल नानजियानी, अंजुला आचार्य, बेला बजरिया, मनीष के. गोया और श्रुति गांगुली नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें