बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- बॉर्डर
ओटीटी प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो
'बॉर्डर' फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जेपी दत्ता ने राजस्थान की सीमा पर 1971 में भारत- पाकिस्तान युद्ध की एक घटना को दिखाने की कोशिश की थी, जिसमें वह कामयाब भी रहे। इस फिल्म में वह सब कुछ देखने को मिला, जो एक देशभक्ति से प्रेरित फिल्म में होना चाहिए। फिल्म 'बॉर्डर' में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी जैसे कलाकारों ने अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीता था। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।