फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शो में इतनी फेमस हो गईं 6 साल की रूपसा, रेखा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने छुए पैर

Mon, 24 Jun 2019 01:30 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rupsa - फोटो : social media
रूपसा बताब्याल ने सुपर डांसर चैप्टर 3 की ट्रॉफी जीत ली है । इसके साथ उन्हें 15 लाख रुपए भी मिले हैं । वहीं उनके गुरु निशांत भट्ट को 5 लाख रुपए की इनामी राशि मिली है । बाकी 4 फाइनलिस्ट को 1-1 लाख रुपए मिले । सुपर डांसर के जज रूपसा को डांस की गुडि़या और एक्सप्रेशन क्वीन के नाम से पुकारते थे । रेखा और शिल्पा शेट्टी ने तो रूपसा के पैर भी छुए । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rupsa batabyal - फोटो : social media
पूरे सीजन में रूपसा ने अपने डांस से लोगों को चौंकाया । रूपसा ने कथक, भरतनाट्यम, बैली डांस, हिप हॉप और सांबा जैसे कई सारे डांस फॉर्म किए । रूपसा के बारे में निशांत कहते हैं, 'पिछले सीजन में लोग मुझे इतना नहीं जानते थे । आज मैं पूरे देश में मशहूर हो गया हूं । ऐसा सिर्फ रूपसा की वजह से हुआ है ।'
विज्ञापन

3 of 6
rupsa - फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'जब रूपसा मुझे मिली तो मैं पहली बार उसका डांस देखकर समझ गया कि वो कोई भी डांस फॉर्म कर सकती है । इसलिए मैंने पूरे सीजन में रूपसा से अलग-अलग डांस फॉर्म करवाए । रूपसा 6 साल की है लेकिन उसका टैलेंट बहुत बड़ा है ।'

4 of 6
rupsa - फोटो : social media
बता दें कि टॉप 5 में शामिल होने के बाद रूपसा अपने घर कोलकाता भी गई थीं । वहां पूरे शहर ने उनका भव्य स्वागत किया था । रूपसा की मां का नाम शिवानी बताब्याल है । पूरे सीजन वो रूपसा के साथ रहीं । शिवानी अपनी बेटी को डांस टीचर बनाना चाहती हैं । वो चाहती हैं कि रूपसा अपने जैसे बच्चों को डांस सिखाए।
विज्ञापन

5 of 6
rupsa - फोटो : social media
शो जीतने के बाद रूपसा ने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने सुपर डांसर चैप्टर 3 की ट्रॉफी जीती है। मैं डांस से बहुत प्यारी करती हूं और इसे ऐसे ही आगे भी जारी रखूंगी। फिलहाल मैं अब वापस कोलकाता जाऊंगी तब इस जीत का जश्न अपने परिवार वालों के साथ मनाऊंगी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rupsa - फोटो : social media
रूपसा की जीत पर तीनों जज अनुराग बासु, गीता कपूर और शिल्पा शेट्टी बेहद खुश हैं । शिल्पा ने इस बारे में कहा, 'रूपसा ये जीत डिजर्व करती है । पिछले कुछ हफ्तों से वो जिस तरह परफॉर्म कर रही थी वो आश्चर्यजनक था । मैं खुश हूं कि इस शो को मैं जज करती हूं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें