फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Runway 34 Celeb Review: कैसी है अजय देवगन की 'रनवे 34'? कपिल शर्मा से लेकर रितेश देशमुख तक ने दिया रिव्यू

Wed, 27 Apr 2022 03:34 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म 'रनवे 34' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिलीज से कुछ दिन पहले मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। स्क्रीनिंग में मौजूद बॉलीवुड सितारों ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर 'रनवे 34' की समीक्षा जारी की है। बता दें कि अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, बोमन ईरानी, आकांक्षा सिंह और अंगिरा धर अभिनीत यह फिल्म ईद के आसपास यानी 29 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघराें में रिलीज होने वाली है।

 

विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "सुंदर, शानदार, रोमांच से भरपूर, सभी अभिनेताओं द्वारा अद्भुत प्रदर्शन, कितनी खूबसूरत फिल्म है रनवे 34। अद्भुत निर्देशन के लिए अजय पाजी को बधाई।"
विज्ञापन

3 of 5
जेनेलिया डिसूजा दिवाली लुक - फोटो : instagram/geneliad

जेनेलिया डिसूज़ा
जेनेलिया डिसूज़ा ने 'रनवे 34' देखने के बाद ट्विटर पर लिखा, "रनवे34 - क्या फिल्म है। हवाई जहाज का लेंडिंग सीक्वेंस बेजोड़ है। अमिताभ बच्चन सर का स्क्रीन प्रेजेंस अनमैच है।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "रकुलप्रीत आपने फिल्म में कई इमोशन्स दिखाए हैं। चाहे वह डर हो, अनिश्चितता हो। यह दिन अभिनेता-निर्देशक अजय देवगन का है। इस शानदार एक्सपीरियंस के लिए धन्यवाद।"

 

4 of 5
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : insta-
जैकी भगनानी
जैकी भगनानी, जो वर्तमान में रनवे 34 की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को डेट कर रहे हैं, ने भी फिल्म देखी और कहा कि उनकी प्रेमिका ने उन्हें गौरवान्वित किया है। फिल्म को 'मस्ट वॉच' कहते हुए, जैकी ने ट्विटर पर लिखा, "रनवे34 तकनीकी रूप से सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। अजय देवगन सर द्वारा शानदार निर्देशन, अमिताभ बच्चन सर ने स्क्रीन पर एक चार्म डाल दिया, रकुलप्रीत आपने मुझे बहुत गौरवान्वित किया है। ऑल द बेस्ट टीम और मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक फिल्म को पसंद आएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर लिखा, 'लास्ट नाइट 'रनवे 34' देखी। इस फिल्म में एरियल थ्रिलर से कोर्टरूम ड्रामा तक सब जबरदस्त है। मेरे दोस्त और भाई अजय देवगन को बड़ा हग।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें