फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा ने दिशा पाटनी से छीना अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट, विराट के साथ करेंगी काम?

Sun, 14 Apr 2019 01:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha, Virat Sara - फोटो : twitter
सारा अली खान (Sara Ali Khan) को बॉलीवुड में आए अभी कुछ ही वक्त हुआ है। पहली फिल्म 'केदारनाथ' के बाद से उनके पास फिल्मों की झड़ी सी लग गई है। 'सिंबा' के हिट होते ही वह 'लव आजकल 2' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सारा अली खान ने दिशा पाटनी के जबड़े से एक बड़ा प्रोजेक्ट छीन लिया है। खास बात यह है कि दिशा इस प्रोजेक्ट को लंबे वक्त से कर रही थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Disha Patani and Sara Ali Khan - फोटो : file photo
यह प्रोजेक्ट एक विज्ञापन से जुड़ा है जिसे दिशा पाटनी (Disha Patani) लंबे वक्त से प्रमोट कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा ने इस प्रोजेक्ट को साइन कर लिया है। खबरों की मानें तो अब इस ब्रांड को दिशा की जगह सारा प्रमोट करेंगी। कहा जा रहा है कि ब्रांड और दिशा ने मिलकर यह फैसला किया कि वह कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगे। दिशा हाल ही में 'केल्बिन ब्रांड' की एम्बेसडर बनी थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
प्यूमा अपने लिए नए चेहरे की तलाश कर रहा था। कहा जा रहा है कि प्यूमा को सारा उनके ब्रांड के लिए परफेक्ट लगती हैं। जानकारी के मुताबिक ब्रांड की टीम सारा की कहानी के मुताबिक विज्ञापन को तैयार कर रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो सारा विराट कोहली के साथ जल्द ही इस विज्ञापन की शूटिंग करेंगी। 

4 of 5
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram
सारा इससे पहले भी कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि इस विज्ञापन की आधिकारिक जानकारी कब तक होती है। फिल्मों की बात करें तो इस वक्त सारा उदयपुर में 'लव आजकल 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में है। यह फिल्म साल 2009 में आई 'लव आजकल' फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन का रेलवे स्टेशन से एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कार्तिक का लुक अब तक की सारी फिल्मों से अलग नजर आ था। वीडियो में वह फ्रंच कट दाढ़ी में दिखाई दे रहे थे जिसे देखकर आपको रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' की याद आ जाएगी। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें