deepika padukone
- फोटो : instagram
रणवीर और दीपिका की शादी पिछले साल 14-15 नवंबर को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी थीं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बात करने के दौरान दीपिका ने इस पर जवाब दिया है। दीपिका ने कहा, 'ये जब होना होगा तब हो जाएगा। एक महिला पर शादी के बाद प्रेग्नेंट होने का दबाव नहीं डालना चाहिए। ये एक दिन तो होगा ही लेकिन बार-बार उससे यही बात कहना गलत है। मेरे ख्याल से जब हम ये सवाल पूछना बंद कर देंगे तो समाज में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।'