फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सही में टूट गई है प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी, आखिर Fiance ने यह सब क्यों लिखा?

Fri, 03 May 2019 06:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra , Siddharth and Ishittaa - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ की शादी 29 अप्रैल को होनी थी। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि यह शादी कुछ समय बाद होगी जिसकी वजह सिद्धार्थ की Fiance इशिता कुमार की सर्जरी थी। इसके बाद प्रियंका विदेश वापस चली गई थीं। इस बीच इशिता ने एक पोस्ट किया है। इशिता का यह पोस्ट उनके और सिद्धार्थ के रिश्ते में सब कुछ ठीक न होने की ओर इशारा कर रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Chopra - फोटो : social media
इशिता कुमार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर किसी रेस्टोरेंट की लग रही है जिसमें इशिता हाथ में जूस का ग्लास पकड़ी हुई हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इशिता ने लिखा- 'नई शुरुआत को चियर्स। जो चीजें अच्छी थी और खत्म हो चुकी हैं उन्हें किस के साथ गुड बॉय।' इशिता के इस पोस्ट को उनके और सिद्धार्थ के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इशिता के इस पोस्ट के बाद यूजर्स उनकी हौसला अफजाई करने वाले कमेंट करने लगे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra , Siddharth and Ishittaa - फोटो : file photo
इस बीच प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके भाई सिद्धार्थ ने इशिता को अनफॉलो भी कर दिया है। प्रियंका और सिद्धार्थ के इस कदम से इन दोनों के रिश्ते के टूटने की खबरें और तेज हो गई है। आपको बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। हालांकि शादी टलने की खबरों के बाद वापस विदेश चली गई थीं। 
 

4 of 5
siddharth chopra - फोटो : file photo
उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका की होने वाली भाभी की सर्जरी होनी है। सर्जरी शादी से पहले ही होनी है। ऐसे में शादी की डेट तक उनका ठीक हो पाना मुश्किल है। इस वजह से शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। यहां तक कि इशिता ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस तस्वीर में वह बेड पर लेटी हुई थीं और उनका हाथ दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी 27 फरवरी को हुई थी। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ और इशिता की रोके की तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही दोनों को बधाई दी थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस से शादी कर ली। इन दोनों ने शादी सादगी से की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें