फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बीमारी के चलते क्या हो गई थी इन 5 स्टार्स की हालत, खुद किया था खुलासा

Fri, 03 May 2019 05:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sonalim rishi and nafisa ali - फोटो : file photo
बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ी ऐसी खबरें आई जिसने फैंस को परेशान कर दिया। फिर चाहे हाल ही में कैंसर से फ्री हो चुके ऋषि कपूर हों या फिर सोनाली बेंद्रे। इन सभी ने बीमारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। हालांकि कई स्टार्स ऐसे हैं जो अभी भी इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। कैंसर से फ्री हो चुके ऋषि कपूर ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान किन किन तकलीफों से गुजरना पड़ा यह एक्सपीरियंस शेयर किया है। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो अपना दर्द फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rishi kapoor, rahul rawail - फोटो : facebook rahul rawail
ऋषि कपूर ने पहली बार अपनी बीमारी पर खुलकर बात की है। डेक्कन क्रॉनिकल के साथ एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा कि 'बीमारी के वक्त नीतू मेरे साथ एक चट्टान की तरह सहारा बनी रहीं। मेरे खाने और पीने पर इस तरह ध्यान रखना किसी के लिए बहुत मुश्किल है। मेरे दोनों बच्चे रणबीर और रिद्धिमा हमेशा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। अमेरिका में मेरा इलाज 1 मई से शुरू हुआ जो 8 महीने तक चला। भगवान दयालु है। अब मैं कैंसर से मुक्त हो चुका हूं। मुझे बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट कराना पड़ेगा, जिसके लिए अभी कम से कम दो महीने और लगेंगे। मेरे ठीक होने के पीछे बड़ी वजह मेरे परिवार का साथ होना है। साथ ही फैंस ने मेरे लिए लगातार दुआएं कीं। मैं सभी को शुक्रिया कहता हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
सोनाली बेंद्रे भी कैंसर मुक्त हो चुकी हैं। सोनाली ने कई बार सोशल मीडिया और इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द लोगों से शेयर किया। सोनाली ने बाताया कि जब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला तो वह रात कैसे बीती थी। सोनाली ने कहा, 'जब इस बारे में सुना तो मुझे ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन आपके ऊपर से गुजर गई हो। मैं उस दिन बिल्कुल भी नहीं सोई। उस रात मैंने सभी चीजों को पहचाना, मंजूर किया और सोचा कि मैं आखिरी बार ये सोचते हुए रो रही हूं कि ये मुझे कैसे हुआ और क्यों हो रहा है। मैंने उस पल में फैसला कर लिया था कि अब कोई रोना नहीं होगा। बस स्माइल और खुशियां होंगी। जब मैंने सूरज को आते देखा तो वो मुझे क्लिक कर गया। मैंने अपनी फैमिली और दोस्तों को तस्वीर भेजी और कहा कि 'Girls, Switch on the Sunshine'

4 of 6
tahira kashyap - फोटो : social media
एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कैंसर का डटकर मुकाबला किया है। पिछले साल 22 सितंबर को ताहिरा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। इलाज के साथ ताहिरा लगातार कैंसर को लेकर जागरूकता फैला रही हैं। अब ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर की है। 'सबसे पहले इसे स्वीकार करना बहुत जरूरी है। मैंने यह महसूस किया कि मानसिक और शारीरिक रूप से मुझमें कई बदलाव हुए। लंबे बाल मुझे हमेशा पसंद रहे हैं। फिर मेरे बाल झड़ने शुरू हो गए। मैंने नकली बाल और कैप पहने। गंजे होने से लेकर छोटे बाल तक मैंने जिंदगी के हर पल को एंजॉय किया।'
विज्ञापन

5 of 6
nafisa ali - फोटो : instagram
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रही नफीसा अली ने खुलासा किया है कि वह जिंदगी में कोई अनहोनी होने से पहले अपने तीसरे नाती या नतनी को देखना चाहती हैं।  नफीसा अली ने कहा है- मेरे बच्चे मेरी ताकत है जो मुझे कैंसर से लड़ने की शक्ति दे रहे हैं। मेरी बेटी तीन महीने से प्रेग्नेंट हैं। मैं चाहती हूं कि मैं अपने होने वाले तीसरे नाती या नातिन को देख सकूं। नफीसा ने यह भी बताया कि उन्हें कैंसर का पता कैसे चला। नफीसा अली ने कहा- 'दो महीने पहले मैंने पेट में दर्द के चलते दिल्ली में डॉक्टर से मुलाकात की। पांच दिन दवाईयां खाने के बाद दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरी जांच में पता चला कि मुझे तीसरे स्टेज का कैंसर है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Irrfan Khan - फोटो : social media
इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन बीमारी हुई थी जिससे वह अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। अपनी बीमारी के बारे में इरफान ने ट्वीट किया था- 'मैं न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हूं। यह दौर काफी मुश्किल है। मेरे आसपास लोगों का प्यार और हिम्मत है कि मैं इस मुश्किल समय का सामना कर पा रहा हूं। इलाज के लिए विदेश जा रहा हूं मुझे उम्मीद है कि आप लोग मेरे लिए दुआ करेंगे। जिन लोगों को लगता है कि न्यूरो दिमाग से संबंधित होता है उनको बता दूं हमेशा ऐसा नहीं होता। उम्मीद करता हूं जल्द ही आप लोगों को और कुछ बता सकूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें