फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई में इस जगह पर शादी करने जा रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा?

Sat, 06 Apr 2019 06:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora arjun kapoor - फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की शादी की खबरें लगातार चर्चा में है। पहले खबरें आईं कि मलाइका और अर्जुन 19 अप्रैल को शादी करेंगे। इन खबरों को जैसे ही जोर मिला तो मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि यह सच नहीं है। मलाइका के इस बयान के बाद एक बार फिर से अर्जुन के साथ शादी को लेकर खबरों ने जोर पकड़ा है। कहा जा रहा है कि यह दोनों मुंबई नहीं बल्कि खास जगह पर जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों कपल गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों शादी को लो-प्रोफाइल रखना चाहते हैं। यहां तक कि दोनों ने चर्च की तलाश करना भी शुरू कर दिया है। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। पहले 19 अप्रैल शादी की तारीख बताई जा रही थी। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि कपल इस तारीख को शादी नहीं कर सकता। 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो 19 अप्रैल को शादी नहीं करने की सबसे बड़ी वजह 'गुड फ्राइडे' का होना है। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इस वजह से इस दिन किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में शादी की तारीख आगे बढ़ने की खबरें आईं।  

4 of 5
malaika arjun - फोटो : file photo
अमर उजाला से खास बातचीत में बोनी कपूर पहले ही शादी की खबरों का खंडन कर चुके हैं। इसके अगले ही दिन मलाइका ने भी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि यह सच नहीं है। कुछ दिन पहले ही मलाइका और अर्जुन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। मलाइका हाल ही में मालदीव गई थीं। मालदीव वकेशन की मलाइका ने कई तस्वीरें पोस्ट की थी। मलाइका के वापस आते ही अर्जुन ने भी मालदीव की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora - फोटो : social media
अर्जुन के तस्वीर शेयर करते ही इस बात का इशारा मिला कि वह मलाइका के साथ मालदीव में थे। कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान से सवाल किया गया कि क्या अर्जुन-मलाइका शादी करने जा रहे हैं इसके जवाब में अरबाज ने कहा, 'ये बहुत ही समझदारी वाला सवाल है। इस सवाल के लिए आपने पूरी रात बैठकर मेहनत की होगी। चलो खाना खाते हैं लंच टाइम हो गया है। मैं इस सवाल का जवाब दूंगा। आपने सवाल पूछने में टाइम लिया तो मैं भी सोचकर कल इसका जवाब दूंगा।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें