अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज हो चुकी है। इसमें वह एक रॉ एजेंट के किरदार में दिख रहे हैं। फिल्म की प्रमोशन के लिए वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचेंगे। इस शो की एक झलक चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर शेयर की है। जिसमें जॉन और कपिल जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। यह शो अभी टीवी पर टेलीकास्ट नहीं हुआ है।