बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस वक्त 'छिछोरे' (Chhichhore) फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। सुशांत जहां अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहते तो वहीं अफेयर्स को लेकर भी। सुशांत को फिल्म इंडस्ट्री में महज 6 साल हुए हैं लेकिन उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुशांत अब किसी और को डेट कर रहे हैं।