फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहें: इन कलाकारों की मौत की झूठी खबर ने उड़ा दिए थे सबके होश, सामने आकर देना पड़ा अपने जिंदा होने का सबूत

Sun, 14 Nov 2021 04:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

अपने नेम, फेम और ग्लैमर के लिए मशहूर मनोरंजन जगत में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। यहां प्रसिद्धि पाने के लिए कलाकारों को काफी मेहनत करनी पड़ती। यहां प्रसिद्धि के साथ- साथ सितारों में कई ऐसी चीजे भी मिलती जिसके चलते कई बार इन कलाकारों को लेने के देने पड़ जाते हैं। इन कलाकारों की लाइफ के बारे में जानने के लिए अक्सर लोग काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में इन कलाकारों से जुड़ी कई खबरों में फैंस खासा दिलचस्पी दिखाते हैं। वहीं, कई खबरें ऐसी भी होती जिसे सुन सबके होश उड़ जाते हैं। इंडस्ट्री में झूठे अफेयर के किस्से हों या फिर मौत की अफवाहें इतनी तेजी से फैलती है कि इसे सुनने वाला हर इंसान हैरान रह जाता है। आइए आज जानते के इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जिनकी मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया। 

 दिव्यांका त्रिपाठी
पॉपुलर टीवी शो ये हैं मोहब्बतें फेम अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी लोगों की काफी चहेती हैं। ऐसे में अचानक एक्ट्रेस की मौत की खबर सबी को हिली कर रख दिया था। दरअसल, ट्विटर पर कुछ लोगों ने अभिनेत्री को मृत घोषित कर #RIPDivyankaTripathi ट्रेंड करवा दिया था। इस बारे में जब दिव्यांका को पता चला तो उन्होंने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों को बताया कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है, और वह बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हैं।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना
टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना की मौत की अफवाह ने तो सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। इस खबर के सामने आते ही अभिनेता अपने फोन पर सबके जवाब देते- देते थक गए थे। ऐसे में उन्होंने परेशान होकर टीवी पर आकर बयान दिया कि, ‘मैं सचमुच तंग आ चुका हूं। मुझे नहीं पता कि ऐसे अफवाह फैलाने वालों के साथ क्या करना या कहना चाहिए? जो इस तरह के फालतू काम करते हुए न सिर्फ लोगों को परेशान करते हैं, बल्कि एक भय का वातावरण भी बना देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक बिग बाॅस विजेता अभिनेत्री श्वेता तिवारी की मौत की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। यह खबर सामने आने के बाद ही लोग इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, इस अफवाह के ज्यादा बढ़ने से पहले ही अभिनेत्री के पूर्व पति अभिनव कोहली ने  मीडिया को उनकी सलामती की खबर देते हुए सभी अफवाहों को शांत कर दिया। उन्होंने कहा था, ‘ श्वेता ठीक हैं, स्वस्थ हैं और अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।’ 

4 of 5
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया
शिवाजी साटम
टेलीविजन के मशहूर क्राइम सीरियल सीआईडी में एसपी प्रद्युमन के किरदार से प्रसिद्धि पाने वाले शिवाजी साटम भी इस झूठी अफवाह का शिकार बन चुके हैं। अफवाहें उड़ीं थी कि साटम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हालांकि, बाद में यह साफ हुआ वह एक किरदार को निभाते हुए मरने की एक्टिंग कर थे, जो बाद में आग की तरह फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा जलाल
मशहूर अदाकारा फरीदा जलाल भी अपनी मौत की अफवाह सुनकर हैरान रह गई थीं। इस बारे में अभिनेत्री ने कहा था कि, ‘ मैं स्वस्थ, सुरक्षित और तंदुरुस्त हूं। मुझे नहीं पता यह बकवास अफवाहें कहां से आती हैं? शुरू में तो मैं यह खबर सुन कर बस हंस दी थी। मुझे थोड़ी हैरानी होती है, कि आखिर लोग ऐसी अफवाहें क्यों फैलाते हैं?’ 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें